अखिल भारतीय विप्र एकता मंच नेब्राहमण समाज में प्राणवायु का संचार कर एकता की भरी हुंकार

ब्राह्मण समाज के अनुभवी व ऊर्जावान ब्राह्मण हुए संगठित

मंथन कर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का किया उद्घोष

जयपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विप्र एकता मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जयपुर के होटल स्काई इन में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्थान सहित कई प्रदेशों से आए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला शक्ति मंच की राष्ट्रीय संयोजिका उमा भारद्वाज व राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुसुमलता शर्मा ने भगवान परशुराम के पावन चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर, तमसो मा सद्गमय व मुख्य प्रवक्ता डॉ.नरेन्द्र अग्निहोती द्वारा स्वस्तिवाचन, परशुराम वंदना व विप्र-वंदना जैसे पावन उद्घोष से शुरुआत की, इस दौरान सभी ब्राहमण बंधुओं ने भगवान् परशुराम को माल्यार्पण कर आत्मीय भाव के साथ श्रद्धा से पुष्प अर्पित किये। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक और मंच के राजस्थान राज्य प्रभारी डॉ. गिर्राज प्रसाद शर्मा ने सभी प्रदेशो से पधारे सदस्य व् पदाधिकारियों का स्वागत किया।
मंच का कार्यक्रम तीन सत्रों में शुरू हुआ,पहला सिंहावलोकन (मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की समीक्षा), दूसरा आत्म-दीपोभवः (सभी अन्य संगठनो से आये ब्राहमण,एकजुटता के साथ स्वतंत्र रूप से कार्य कर अपने स्व ब्राहमण समाज को गौरवान्वित करें) तीसरा सत्र, ’विप्रहित-मंथन’ (ब्राहमण बंधुओं का पारस्परिक स्वतन्त्र विचार प्रेषण) के रूप में किया गया। प्रथम सत्र सिंहावलोकन का आरंभ मंच के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ.नरेन्द्र अग्निहोत्री ने उपस्थित सभी सदस्यों और स्वसमाज के गणमान्य बंधुओं का परिचय सत्र कराते हुए, सभी ब्राहमण बंधुओं को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पं.नरेश शर्मा ने मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की समीक्षा कार्यक्रम ‘सिंहवलोकन’ की शुरुआत कर मंच के विधान, संशोधन, कार्यप्रणाली,चुनाव संहिता इत्यादि को उपस्थित सभी ब्राहमण बंधुओं के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया एवं तीनो सत्र हेतु कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्व ब्राहमण बंधुओं को मुक्त रूप से मंच का संशोधित विधान व स्वसमाज के एकीकरण व सम्मान हेतु मंच द्वारा की गयी, राष्ट्रीय स्तर की क़ानूनी कार्यवाही का शुरुआत से लेकर अंतिम चरण तक की गयी। प्रक्रिया या कार्यवाही से अवगत कराते हुए सभी को अवलोकनार्थ बैठक में दिया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने मंच द्वारा स्व ब्राहमण समाज के स्वाभिमान व उत्थान के हित में किये गए प्रयासों,मंच की शुद्ध पारदर्शी विचारधारा का खाका प्रस्तुत किया एवं मंच के विरोध में कई कथित व्यक्तियों द्वारा किये गए कुत्सित प्रयासों को बताते हुए कथित कार्यों व लोगों से निपटने की योजना प्रस्तुत की, मंच चुनाव की मेरिट आधारित विशेषता से समस्त पदाधिकारियों को अवगत कराने का आह्वान किया कि मिलकर एक साथ काम करना है, ताकि समाज के साथ-साथ मंच भी बेहतर दिशा में आगे बढ़ सके। निम्न विंदुओ पर – (अ) मंच का संशोधित संविधान (ब) राजस्व रिकॉर्ड संबंधी प्रगति प्रक्रिया (स) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव एव चुनाव प्रक्रिया पर विमर्श कर सभी उपस्थित बंधु संतुष्ट होकर एकमत व एकध्वनि से भगवान परशुराम का जयघोष करने लगे. इस बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश हरियाणा, गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली सहित अन्य कई प्रदेशों से सदस्य पधारे… जिन्होंने बैठक के दौरान कई सुझाव दिए… सभी सुझावों को नोट किया गया,, जिन पर आगे विचार किया जाएगा। वहीं कार्यकारिणी की ओर से सदस्यों के सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। इस बैठक के दौरान सभी सदस्यों को बोलने का पूरा मौका दिया गया और सभी ने बारी-बारी से अपनी-अपनी बातें मंच के समक्ष रखीं।
अखिल भारतीय विप्र एकता मंच की बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक की सबसे बड़ी और खास बात ये भी रही कि अक्सर ऑनलाइन मिलने वाले स्वसमाज के लोग एक-दूसरे से गले मिले, और सभी काफी प्रसन्न दिखाई दिए। बैठक के दौरान सभी लोगों में गजब का उत्साह नजर आया और सभास्थल भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago