कैरियर निर्माण के लिए सुनियोजित योजना से अध्ययन ज़रूरी-प्रोफ़ेसर अजय

कठोर श्रम सफलता का मूल मंत्र- श्वेता जायसवाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आज के प्रतिस्पर्धा पूर्ण समाज में युवकों को करियर निर्माण के लिए सुनिश्चित योजना के साथ कठोर श्रम करना होगा। सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता ।इस क्षेत्र के युवा वर्ग में चुनौतियों का सामना करने का हुनर है ,ज़रूरत है उन्हें रास्ता दिखाने की । उक्त उद्गार स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में जी एन आई ओ टी इनसिच्यूट नोयडा द्वारा आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर अजय कुमार मिश्र ने व्यक्त किया ।उन्होने कहा कि आलोचनाओं से विचलित हुए बिना अपने करियर निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ श्रम करें ।सफलता आप के कदम चूमेगी।यह ज़रूर है कि जो प्रतियोगिता में उतारता है उसे ही सफलता और असफलता मिलती है, इसलिए असफलता से विचलित हुए बिना लक्ष्य प्राप्ति तक निरन्तर पर आगे बढ़ते रहें । अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में नगर पालिका गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं का आवाहन किया कि वह चुनौतियों से विचलित न हो बल्कि जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उसके लिए पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ प्रयास करें ।तभी वे स्वावलंबी हो सकते हैं ।आज सरकार भी युवा वर्ग को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं ।इसलिए युवा वर्ग को भी पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करना होगा ।श्वेता जायसवाल ने कहा कि बरहज क्षेत्र के युवाओं में न केवल अपार मेंधा है बल्कि अपार संभावनाएं भी है ।ज़रूरत उन्हें तराशने की है ।इस तरह के वर्कशॉप युवा वर्ग में ऊर्जा का संचार करने में सफल होंगे ।प्रोफ़ेसर बी पी पांडेय ने छात्र छात्राओं का आवाहन किया कि अध्ययन में निरंतरता ,कठोर श्रम और लक्ष्य प्राप्ति की जिजीविषा ही सफलता का मूल मंत्र है ।कार्यक्रम को डॉक्टर अमित कुमार चतुर्वेदी डॉक्टर अब्दुल हसीब डॉक्टर सज्जन डॉक्टर अनूज श्रीवास्तव तथा डॉक्टर रणधीर श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में लगभग 4०० छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम के आयोजक रबी ओम तिवारी ने आज युवा वर्ग के लिए एम बी ए और पी जी डी एम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कि इन पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर युवा स्वावलंबी बन सकता है और एक बेहतर ज़िंदगी व्यतीत कर सकता है ।आज युवा वर्ग की इन पाठ्यक्रमों के प्रति रुझान बढ़ रही है ।इस क्षेत्र के युवाओं को भी इस तरफ़ आकर्षित करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है ।उन्होने अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही बड़े पैमाने पर जी एनआईओटी नोएडा के द्वारा इस क्षेत्र में युवाओं वह ऐसे पाठ्यक्रमों के प्रति प्रेरित करने के लिए बेहद कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago