गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 माया बाजार में इंसुलेटर तार बदलने का कार्य चल रहा था, इसी दौरान एक जर्जर पोल तार खींचने के दौरान एक मकान पर गिर गया । जबकि कार्य के दौरान अवागमन भी चालू था। गनीमत रहेगी किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है वरना बड़ा हादसा हो सकता था । माया बाजार वार्ड के भाजपा पार्षद समद गुफरान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड में जर्जर पोल व तार को लेकर कई बार बिजली विभाग को पत्राचार किया गया इतना ही नहीं आईजीआरएस पर भी शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी की वजह से आज यह हादसा हुआ। पोल एक मकान पर गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में बक्शीपुर के जेई से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इंसुलेटर तार बदलने का कार्य चल रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर कर्मचारी लगे हुए हैं और उसे ठीक करने का कार्य चल रहा है।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…