रेलवे स्टेशन व इंटर कालेज को जाने वाली मुख्य सड़क नहीं बनने से पैदल चलना मुश्किल

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय भाटपार रानी तहसील के बनकटा विकासखंड क्षेत्र स्थित बनकटा रेलवे स्टेशन एवं त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग जो बाजार आने वालों के लिए भी मुख्य सड़क है।हल्की बिन मौसम बरसात में ही बीच सड़क में पानी लगने से एक तरफ पैदल राहगीरों के चलने योग्य यह सड़क नहीं रह गई है। वहीं पैदल यात्री आवागमन बाधित है। जबकि अपने वाहन के जरिए सड़क से गुजर रहे लोग /राहगीर भी वर्षों से उपेक्षित इस मुख्य सड़क को लेकर कर अपने स्थानीय जनप्रतिनिधि जन को कोसते हुए जरूर नजर आ रहे हैं। प्राप्त समाचार के मुताबिक एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निरंतर पुरानी एवं जर्जर हो चुकी सड़कों का रिपेयर मरम्मत एवं चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है । जिससे जनता संतुष्ट भी है।वहीं दूसरी तरफ स्थानीय भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा विकासखंड स्थित बनकटा रेलवे स्टेशन से बजार एवं त्रिगुणानन्द जनता इंटर कॉलेज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बीच बाजार में ही जगह जगह सड़क ने गड्ढे का रूप ले लिया है जो पैदल आवागमन बाधित है। जबकि वही अपने निजी वाहन से आने जाने वाले यात्री भी आए दिन ही चोटिल एवं कीचड़ से रुबरु हो कर अपने स्थानीय जनप्रतिनिधि को खरीखोटी कह कर कोसते हुए ही नजर आते हैं। वहीं कुछ वर्षों पूर्व में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव भाटपार बनकटा आंशिक के द्वारा बीच सड़क धान की रोपाई करते हुए बड़ा ही जुझारू तरीके से एक नारा दिया गया था। मुख्य सड़क पर धान लगाना है। सांसद एवं विधायक को जगाना है तत्पश्चात सांसद को हटाते हुए चुनाव में जनता द्वारा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे रमाशंकर विद्यार्थी को अपना सांसद चुन लिया था। जो सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र से वर्तमान समय में सबसे अधिक क्षेत्र के गांव गरीब से जुड़े मुद्दे को लेकर संसद सत्र के दौरान संसद भवन में संघर्ष करते हुए नजर भी आते रहे हैं जिनमें कि बनकटा रेलवे स्टेशन पर करोना काल से ही मनमानी तौर पर बन्द पड़े मौर्य एक्सप्रेस एवं बरौनी ग्वालियर ट्रेन ठहराव, खामपार के आयुष चिकित्सालय के व्यवस्था को लेकर संघर्ष सहित तमाम अन्य मुद्दे उठाते रहते हैं यह तब हो सका है जब सांसद को जनता के द्वारा बदल दिया गया है। किंतु फिर भी यह बनकटा बजार की मुख्य सड़क अपने हाल पर आज भी आंसू क्यों बहाती नजर आ रही है कहना मुश्किल है। वहीं इस संदर्भ में पत्रकार बृजेश मिश्र ने जब लोक निर्माण विभाग के संबंधित अवर अभियंता से ग्राम प्रधान बंजरिया विद्यासागर गौड़ के मांग पर वार्ता किया तो उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भेजा गया था बजट नहीं मिलने से निर्माण एवं मरम्मत नहीं हो सका था वहीं आस्वस्त किए की इस सड़क के निर्माण/मरम्मत के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। इसका निर्माण त्रिगुणानंद जनता इंटरमीडिएट कॉलेज से दुर्गा मंदिर बनकटा बाजार तक किया जाएगा। प्रयास रहेगा 400 मीटर सड़क निर्माण पूरी कर ली जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

4 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

15 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

16 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

16 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

16 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

16 hours ago