वाशिंगटन एजेन्सी।ऊदी अरब ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी साझा की, जिसमें सामने आया है कि ईरान संभवत: उस पर हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सऊदी अरब पर संभावित हमले को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने व्यापक प्रदर्शनों को दबाने के लिए ईरानी बल की कार्रवाई की आलोचना की और यूक्रेन में युद्ध में उपयोग के लिए रूस को सैकड़ों ड्रोन भेजने के उसके कदम की भी निंदा की।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम आसन्न हमलों को लेकर चिंतित हैं और हम सऊदी के साथ सैन्य व खुफिया माध्यमों से लगातार सम्पर्क में हैं।’’ बयान के अनुसार, ‘‘ हम क्षेत्र में अपने हितों और भागीदारों की रक्षा करने से नहीं हिचकिचाएंगे।’’ इस मामले पर सऊदी अरब या संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कोई टिप्पणी नहीं की है। खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि करने वाले अधिकारियों में से एक ने बताया कि ‘‘जल्द ही या 48 घंटों के भीतर’’ हमले का एक विश्वसनीय खतरा बना है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…
फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…
फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…