Categories: Uncategorized

जांच में बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल बंद कराया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर एसडीएम व बीईओ ने मंगलवार को कठकुइया गांव में संचालित प्राइवेट विद्यालयों की जांच की। इसमें सीबीएससी पैटर्न पर संचालित एक विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्यालय को स्थाई रूप से बंद कराते हुए, संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए। कार्रवाई के बाद बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों में हड़कंप मच गया।
सदर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने मंगलवार को पडरौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह के साथ कठकुइयां पोस्ट ऑफिस के पास संचालित माउंट एकेडमी का निरीक्षण किया। जांच यह विद्यालय बिना मान्यता के ही सीबीएससी पैटर्न पर कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित मिला। एसडीएम ने इस विद्यालय को बंद कराते हुए यहां नामांकित 228 छात्र-छात्राओं को पास के सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने और विद्यालय संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बिना मान्यता के क्षेत्र में कोई भी संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इसकी जांच कराकर प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व में भी विद्यालय को नोटिस दिया गया था। ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

4 minutes ago

Deoria News: बरहज में महिला अध्यक्षों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, नेतृत्व और सुशासन पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…

12 minutes ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

11 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

13 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

15 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

16 hours ago