नवागत डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

टीम भावना के साथ कार्य करने का दिया मंत्र

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) नवागंतुक जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार को पदभार संभालने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विगत तीन माह में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव स्तर पर की गई समीक्षा, विभाग से सम्बन्धित संसाधनों व मैन पावर इत्यादि का विवरण तैयार कर उपलब्ध करा दें। आई.जी.आर.एस. अन्तर्गत विभिन्न स्तरों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में डिफाल्टर से 05 दिवस पूर्व के निस्तारण की स्थिति, विगत 02 वर्ष में विभाग द्वारा जारी शासनादेश और उक्त के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का विवरण भी स्पाइरल नोट बुक में उपलब्ध करा दें। इसके अलावा विभागीय पोर्टल पर लोड की गई प्रगति का विवरण भी उपलब्ध कराया जाय।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी कार्यालय अवधि में बैठकर अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ जन सुनवाई में आने वाले आमजन की समस्याओं का निस्तारण भी गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्धता के साथ कराएं। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ कार्यालय स्टाफ को लोगों से अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर ढंग से किया जाय। कार्यालय भवन, परिसर व कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
नवागंत जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने वर्षा ऋतु से पूर्व बेहतर जल निकासी के लिए नाली नालों की पर्याप्त साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिये। जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स व प्रेस नोट भी उपलब्ध कराएं ताकि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर ज़रूरतमन्त लोगों को आच्छादित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आकांक्षात्मक जनपद में कई सेक्टरों में अच्छा कार्य हुआ है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जिले को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा के अजित परेश, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदशक डीआरडीए पी.एन. यादव, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

1 minute ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

9 minutes ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

18 minutes ago

थाने का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की…

19 minutes ago

होली 2026: उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल सब्सिडी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l होली के पावन पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब…

32 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से युद्ध रोकने की अपील, ज्यूडिशियल काउंसिल ने मांगा त्वरित हस्तक्षेप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l वैश्विक समुदाय से तात्कालिक अपील करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल ने…

44 minutes ago