झाँसी में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ,

‘योगाभ्यास से निरोगी काया का संकल्प’

झाँसी (राष्ट्र की परम्परा )मंगलवार 17 जून 2025 को झाँसी के बलिदान पार्क में ‘स्वास्थ्य के लिए थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय हिंदू महासभा की अध्यक्ष रेखा वैद्य ने की। मंच पर मुख्य योग प्रशिक्षक ममता यादव ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम और नाड़ी शोधन प्राणायाम के अद्भुत लाभों के बारे में विस्तार से बताया, और कैसे ये अभ्यास हमें निरोगी और स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला प्रभारी हंसलता ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महिलाओं में रेखा मेहता, सुमन राठौर, अनीता मिश्रा, रानी भुसारी, नम्रता अग्रवाल, सपना खरे, सीमा साहू, भारती खरे, सुनीता पटेरिया, कीर्ति नारवानी, अनीता खरे, सुषमा, संजू, कीर्ति, वंदना राय और पूजा जी शामिल थीं। पुरुष वर्ग से नाथूराम, सुरेश पाण्डेय, कप्तान सिंह यादव, अमरजीत सिंह भुसारी, करन सिंह, जे.एस. नायक और कैलाश शर्मा भी इस प्रेरक आयोजन में मौजूद रहे।
यह अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह झाँसी में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

8 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

8 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

9 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

10 hours ago