8 मार्च को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हम होंगे कामयाब थीम के माध्यम से किया जाएगा जागरूक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि, निदेशक महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ एवं सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के अर्द्ध शासकीय पत्र 18 जनवरी 2023 जिसके अनुपालन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व स्तर पर महिलाओं द्वारा की गई उपलब्धियों का जश्न मनाने, एवं लैंगिक समानता का आहवान करने के लिए 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा। तथा महिलाओं की उपलब्धियों पर जश्न मनाकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतविधियों के अर्न्तगत हम होंगे कामयाब थीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उ0प्र0 सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या आदि को लेकर विभिन्न योजनाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। जिसके सन्दर्भ में जनपद कुशीनगर के महिला कल्याण द्वारा, निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अर्न्तगत, जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा किशोरीयों एवं महिलाओं से उनके स्वास्थ, शिक्षा, स्वच्छता आदि पर बात की तथा समझाया कि, महिला साहस शक्ति क्षमता की प्रतिमूर्ति है। इसी लिए महिलाओं को सबसे पहले मेरा सुरक्षा मेरा सम्मान पर विचार करना चाहिए, जब नारी स्वयं नींव मजबूत रखेगी तभी भविष्य की पिढी की नींव मजबूत रखेगी, महिलाओं का अपने अधिकार के लिए आगे आना चाहिए किसी पर निर्भर नही रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं के माता पिता से बच्चियों का आवेदन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए जागरूक किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानीलक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टाफ सेन्टर आदि के विषय में जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में वंदना जिला समन्वयक, प्रिति सिंह जिला समन्वयक आदि महिलायें उपस्थित रही।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago