सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का गुरुवार को हुआ शुभारम्भ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, नये कीर्तिमानों एवं नीतियों से सम्बन्धित बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने अतिथियों व पत्रकारों को विकास प्रदर्शनी में लगे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
शुभारम्भ करते हुए अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू व परिचित कराने हेतु इस विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए, प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों/नये कीर्तिमानों का अवलोकन करने हेतु उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि सहीत अन्य योजनाओ से अच्छादित होते व मेडिकल कालेज निर्माण की तरफ अग्रसर सहित, अन्य विकासपरक कार्यो व योजनाओं पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित मीडिया बंधुओं से मीडिया के माध्यम से लोगो को प्रदर्शनी में आकर सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत होने की अपील की।
जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित, जनपद के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन मानस को एक ही छत के नीचे, सभी योजनाओं की समग्र जानकारी मिल रही है।
जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ होकर 04 मार्च शाम तक संचालित रहेगी। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं, स्वास्थ्य, कौशल, रोजगार, कृषक, ऐतिहासिक व अध्यात्मिक विरासत व धरोहर प्रदेश व देश की प्रगति में अग्रसर विभिन्न योजनाओं नीतियों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने जनपदवासियों महिलाओं, युवाओं, छात्र/छात्राओं से अपील किया की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् आपको योजनाओं से सम्बन्धित क्रियान्वयन हेतु समग्र जानकारी प्राप्त होगी।
उक्त के अवसर पर सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार, सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण के साथ सूचना विभाग के कर्मचारी व पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

7 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

8 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

8 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

8 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago