अंतरिम 2024 बजट युवा गरीब महिला किसान सभी को करेगा सशक्त – डॉ उमेश शर्मा

देश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा ये बजट -डॉ उमेश शर्मा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषाण में विभिन्न क्षेत्रों के लिए घोषणाओं के बीच बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं और मिडिल-क्लास सहित शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास सेक्टर के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।
इस मौके पर डॉ उमेश शर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 का सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी अन्तरिम बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मूर्त स्वरूप देने में सहायक सिद्ध होगा और समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के अवसरंचना, संपर्क, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा। जिससे विकसित भारत -2047 के दृष्टिकोण को सार्थकता मिलेगी।इस बजट में महिला, गरीब, युवा और किसानों को सरकार ने अपनी प्राथमिकता में रखा है। ये बजट देश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा सम्बल एवं सहयोग देगा। अंतरिम 2024 बजट विकसित भारत के चार स्तंभ – युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह अंतरिम बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है। अंतरिम 2024 बजट नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करता हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है, प्रधानमंत्री का भी यही संकल्प है। केन्द्र सरकार का यह अन्तरिम बजट उस दिशा में एक ठोस कदम है। नारी व युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम इस बजट में उठाया गया है। किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने की दिशा में तथा गरीबों, महिलाओं एवं युवाओं को समृद्ध व समर्थ्य बनाने में सहायक होगा। यह बजट देश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन व बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में ऊर्जा के क्षेत्र में देश को सशक्त बनाने के लिए नये प्राविधान किये गये हैं। इससे उत्तर प्रदेश की जनता को भी लाभ होगा। इस बजट में नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप दिखाया गया है। अंतरिम बजट समावेशी और इनोवेटिव है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है। यह बजट मजबूत भविष्य की गारंटी है। यह बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं और मिडिल-क्लास के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। गरीबों के लिए अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा। 40 हजार नॉर्मल रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी है। देश में 1000 से ज्यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा। आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा। इन घोषणाओं से शिक्षा क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी और देश के भविष्य के लिए तैयार युवाओं को बेहतर शिक्षा और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

31 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago