एसओजी व स्वायड टीम के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय वाहन लिफ्टर

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। एसओजी व स्वाट टीम के साथ कोठीभार पुलिस की टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन लिफ्टर को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में लिफ्टर के पैर में गोली लगी । दबोचे गए वाहन लिफ्टर के ऊपर कोठीभार थाने में गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज होने के साथ 25 हजार रुपए का इनाम है। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात सबया में एसओजी प्रभारी योगेश सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह के साथ गश्त पर थे। करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ एक वाहन लिफ्टर सिंदुरिया, हेवती व सबया के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में सबया की ओर आ रहा है। सूचना पर स्वाट, एसओजी व कोठीभार पुलिस की टीम ने सबया-हेवती रोड स्थित नहर पुल पर घेराबंदी कर दिया। रात करीब एक बजे एक बाइक सवार हेवती की ओर से आता दिखाई दिया।नजदीक आते ही पुलिस की घेराबंदी देख उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने गोली चलाई जो सीधे वाहन लिफ्टर के पैर में जाकर लगी। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। पूछ-ताछ में वाहन लिफ्टर ने अपना नाम कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुर निवासी जितेंद्र साहनी बताया।

Karan Pandey

Recent Posts

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

8 minutes ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

10 minutes ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

10 minutes ago

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

1 hour ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

1 hour ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago