संत विनोबा महाविद्यालय में अंत:महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को महाविद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंत:महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक की चार टीमें तथा बालिकाओं की चार टीमों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अर्जुन मिश्रा ने किया।उन्होंने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने तथा प्रतियोगिता में अत्यधिक छात्र छात्राओं के प्रतिभाग करने पर जोर दिया। बालकों के कड़े मुकाबले में विजेता टीम ने अपने प्रतिद्वंदी को 29-26 से हराया जिसमें मो.इजहार ,आदर्श ,शिवम ,सरफराज ,कृष्णमुरारी, विपुल, ने शानदार प्रदर्शन किया तथा बालिकाओं में विजेता टीम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 20-13 से जीत हासिल किया बालिकाओं में शालिनी सिंह, शालू ,रश्मि मिश्रा, प्रिया ,आराध्या मिश्रा, सृष्टि मिश्रा, आदि बालिकाओं का खेल सराहनीय रहा। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक मिश्रा ने किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर हमको भविष्य में और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मंतोष कुमार मौर्य ने किया तथा स्कोरर पुनीत सिंह, सुजीत कुमार, निखिल कुमार ने किया। दौरान प्रो.वाचस्पति द्विवेदीै प्रो.शैलेंद्र राव प्रो. मंशा देवी डॉ.भूपेश मणि त्रिपाठी डॉ. विवेक मिश्र डॉ चंद्रेश बारी डॉ राजकुमार डॉ तूलिका पांडे डा. शगुफ्ता फिरोज ,प्रियंका राय,विनित त्रिपाठी,कृष्ण मुरारी गुप्त आदि समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

18 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

1 hour ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

3 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

3 hours ago