डीएम के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर की गई सघन छापेमारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश के परिपालन में जनपद के विकास खण्ड देसही देवरिया अन्तर्गत स्थापित उर्वरक प्रतिष्ठान आई०एफ०एफ०डी०सी० बरवामीर छापर, किसान खाद भण्डार बरवामीर छापर, इफको ई-बाजार पकड़ी बीरभद्र, सच्चिदानन्द खाद भण्डार पकड़ीबीर भद्र, कुशवाहा खाद भण्डार देसही देवरिया एवं विपिन खाद भण्डार देसही देवरिया, सा०स०स०लि० देसही देवरिया आदि दुकानो पर जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल द्वारा सघन छापे की कार्यवाही की गयी।
निरीक्षण के समय कुशवाहा खाद भण्डार देसही देवरिया, विपिन खाद भण्डार देसही देवरिया एवं सा०स०स०लि० देसही देवरिया के सचिव द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द कर पलायित हो जाने के कारण कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। निरीक्षण के समय सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि जो किसान यूरिया के साथ अन्य उत्पादों को लेना चाहें तभी उन कृषकों को युरिया के साथ अन्य उत्पाद दिया जाय, जो नहीं लेना चाहते उन्हे जबरजस्ती न दिया जाय। साथ ही साथ स्टाक वोर्ड / रेट बोर्ड व पी०ओ०एस० मशीनों की भी जांच की गयी तथा उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिये गये कि कृषको को उनके आधार कार्ड पर पी०ओ०एस० मशीन से ही उर्वरकों की बिक्री करें तथा कृषको को रसीद अवश्य उपलब्ध कराये। उर्वरक प्रतिष्ठानों पर हर हाल में फलेक्स बोर्ड (रेट बोड) लगाए तथा उर्वरक की मात्रा व दर अवश्य अंकित करे। अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक दर पर या जबरन टैगिंग कर उर्वरकों का विक्रय किया जाता है या कालाबाजारी की जाती है, तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

50 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

1 hour ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago