जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की हुई सघन जांच

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, लार में अधोमानक मिला भोजन, वार्डन सहित दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की सघन जांच की गई। जांच में 5 शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने इन सभी शिक्षिकाओं का 1 दिन का वेतन काटते हुए सेवा समाप्ति की नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समाज के सर्वाधिक वंचित वर्ग की बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई हैं। आवासीय विद्यालय में तैनात समस्त पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में ही निवास करने का प्राविधान है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लार का औचक निरीक्षण किया। यहां वार्डन अर्चना सिंह एवं किरण यादव अनुपस्थित मिली। विद्यालय में नामांकित 100 बालिकाओं के सापेक्ष 56 ही उपस्थित मिली। एसडीएम ने बालिकाओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी जो प्रथम दृष्टया अच्छी नहीं मिली। मेन्यू के अनुसार सोमवार को रात्रिकालीन भोजन में खीर बनाने का प्रावधान है, जो कि नहीं बना था। एसडीएम ने साफ-सफाई के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय ने बनकटा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पूर्णकालिक शिक्षिका छाया मिश्रा अनुपस्थित मिली। भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भाटपाररानी स्थित विद्यालय का निरीक्षण भी किया। वहां चारों शिक्षिकाएं उपस्थित मिली। छात्राओं की उपस्थिति भी बेहतर मिली। 100 पंजीकृत छात्राओं के सापेक्ष 78 छात्राएं उपस्थित मिली।


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टीला-टाली का निरीक्षण नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा ने किया। यहां वार्डेन नर्मदा मौर्या व स्निग्धा त्रिपाठी अनुपस्थित मिली। विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति भी अत्यंत कम रही 100 पंजीकृत छात्राओं में से 39 ही मिले।
एसडीएम सौरभ सिंह ने खोराराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां चारों अध्यापिका उपस्थित मिली। किंतु, छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी। 97 पंजीकृत छात्राओं के सापेक्ष महज 30 छात्राएं उपस्थित थी। रामपुर कारखाना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 4 पूर्णकालिक शिक्षिकाओं में से 2 शिक्षिकाएं अवकाश पर मिली।एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह ने बरहज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां 66 पंजीकृत छात्राओं में 64 उपस्थित मिली। एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मिश्रौलिया एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरवा का निरीक्षण किया। यहाँ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

16 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

16 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

16 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

17 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

18 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

18 hours ago