डॉ आंबेडकर का अपमान भाजपा का प्रमुख है एजेंडा – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने रामपुर कारखाना के सिरसिया में लगाया जय बापू ,जय भीम ,जय संविधान चौपाल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूरे देश में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जय बापू, जय भीम,जय संविधान कार्यक्रम के तहत रामपुर कारखाना विकास क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक में चौपाल का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुआ। इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान करना भाजपा का प्रमुख एजेंडा बन गया है। यह लोग उनके द्वारा निर्मित संविधान में बदलाव कर दलित व पिछड़े समाज का अहित करना चाहते हैं। उनका यह इरादा कांग्रेस पार्टी सफल नही होने देगी । कांग्रेसी इसी मामले को लेकर जनता के बीच जाकर भाजपा का पोल खोलने का काम कर रहे हैं। पंडित नेहरू ने डॉ आंबेडकर को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर उनका सम्मान बढाने का कार्य किया। आज जरूरत है कि हम सब मिलकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नीतियों व सिद्धान्तों पर चल कर उनका मान सम्मान बढावे।चौपाल को आनंददेव गिरि चुन्नू,जयप्रकाश पाल,समीर पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, अवधेश यादव, सत्यम पांडेय, संजीव मिश्र, रामप्रवेश सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास कुमार, मनोज मणि त्रिपाठी, प्रेमलाल भारती,सच्चिदानंद मिश्र,सुबाष राय सैथवार, कमलेश मिश्र, विनोद दूबे आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago