गुणवत्तायुक्त खरीफ बीज उपलब्ध कराने हेतु बीज बिक्री केंद्रों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त धान बीज सहित अन्य खरीफ बीज की उपलब्धता कराने हेतु खलीलाबाद क्षेत्र के फैजाबाद कृषि सेवा केंद्र, मौर्या बीज भंडार, सत्यम मौर्य बीज भंडार, तराई बीज भंडार,मेहदावल बाई पास, अमर सीड कंपनी , राधे सीड्स, रमेश बीज भंडार गोला बाजार, चौधरी खाद बीज भंडार , शुगर मिल चौराहा सहित अन्य बीज बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। समस्त विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि जो भी बीज प्रजाति जिस कंपनी से प्राप्त करें उसका पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें और साथ ही किसानों को पक्का बिल देना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग उत्तर प्रदेश से अनुमति प्राप्त बीज कंपनी एवं प्रजाति की बिक्री करें, कंपनी का अभिलेख भी अपने पास रखें, जिसे मांगने पर प्रस्तुत किया जाए । काला नमक जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण धान की प्रजाति है, काला नमक की निर्धारित प्रजाति एवं कंपनी की जिसको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश से बिक्री की अनुमति है, उसकी ही बिक्री जाए, यदि बीज बिक्रेता निर्धारित अभिलेख, पक्का बिल नहीं प्रस्तुत करेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

7 hours ago