गांव में साफ सफाई एवं जल जमाव की समस्या का निस्तारण करने के दिए निर्देश:डीएम

जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु कुल 8552 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। शौचालय निर्माण हेतु ₹12000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से 2025 तक कुल 54034 शौचालय निर्मित किए गए। बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु वेबसाइट पर पेंडिंग आवेदनों के सत्यापन की समीक्षा के दौरान कुल 87376 आवेदन प्राप्त पाए गए। जिसमें से 29595 आवेदन पात्र एवं 47524 आवेदन अपात्र पाए गए तथा 10359 आवेदन अभी भी पेंडिंग है जिसके सापेक्ष 5671 आवेदनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है एवं 4801 आवेदन की रिपोर्ट अभी भी प्राप्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। व्यक्तिगत शौचालय के रेट्रोफीडिंग कार्य की समीक्षा के दौरान 2014 से 2019 के मध्य बने शौचालय क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में शौचालय के मरम्मत हेतु निर्धारित धनराशि के सापेक्ष ही मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए की गांव में नियमित साफ-सफाई कराते रहे एवं जहां पर भी जल जमाव की समस्या है उसका तत्काल निस्तारण कर लें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के दौरान जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी साफ-सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित सभी कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें एवं इस अभियान को सफल बनाएं। इसके अलावा उन्होंने जनपद के समय सामुदायिक शौचालय को सक्रिय अवस्था में रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

16 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

19 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

20 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago