नाला-नाली की साफ-सफाई, फॉगिंग, एण्टी लार्वा का समय से छिड़काव कराने के दिए निर्देश

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभार्थियों को दिलाएं लाभ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कक्ष में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारीयों को नाला-नाली की साफ-सफाई, फॉगिंग, एण्टी लार्वा का समय से छिड़काव कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं डी०पी०एम० को निर्देशित किया गया कि निकायों को ओडीएफ प्लस के सभी मानको को पूर्ण करते हुए यह भी सुनिश्चित करें कि स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान निकाय को 9500 पूर्णाक के सापेक्ष कम अंक प्राप्त न हों। गौआश्रय स्थल पर हरे चारे, भुसा, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नगर निकायों की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे वन्दन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, आकांक्षी योजना, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, पं० दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना द्वारा स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाये। सभी अधिशासी अधिकारियों को पालिथिन जब्ती अभियान चलाकर बड़े व्यपारियों / उत्पादकों/होल सेल सप्लायर को चिन्हित कर कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

9 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

10 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

10 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

10 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

10 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

11 hours ago