लखनऊ/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सरोजनीनगर इलाके की एक 15 वर्षीय नाबालिग दलित किशोरी को इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर दो दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह दिल दहला देने वाली घटना लखनऊ के मड़ियांव स्थित एक होटल में हुई। मंगलवार दोपहर आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार, उनकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है। करीब डेढ़ माह पहले आगरा एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले विमल नाम के युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वे फोन पर भी बात करने लगे थे।
बीती 2 नवंबर की रात करीब 10 बजे, विमल ने किशोरी को घर से कुछ दूरी पर मिलने के लिए बुलाया। किशोरी जब बताई गई जगह पर पहुंची, तो विमल के साथ उसके दो साथी, पीयूष और शुभम मिश्रा भी मौजूद थे। तीनों आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित एक होटल में ले गए।
आरोप है कि होटल के कमरे में विमल और पीयूष ने किशोरी को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
किशोरी का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जानवरों की तरह पीटा। उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी दी कि उन्होंने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। उन्होंने किशोरी को चेतावनी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की, तो वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
ये भी पढ़ें – युवक ने गमछे के सहारे दी जान, दीपावली में घर लौटा था — परिवार में मचा कोहराम
दो दिन तक होटल के कमरे में बंद रहने के बाद, किशोरी के बार-बार गिड़गिड़ाने पर आरोपी उसे मंगलवार दोपहर उसके घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गए। घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई।
बुधवार को मां-बेटी सरोजनीनगर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों – पीयूष और शुभम को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी विमल की तलाश में दबिश दी जा रही है।
फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…
फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…