सलेमपुर कोतवाली प्रभारी ने पेश की मानवता का मिशाल
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सलेमपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर तेज जगन्नाथ सिंह ने शुक्रवार सुबह कार्यालय में अभी अपनी कुर्सी संभाली ही थी कि वृद्ध महिला अपनी गुहार लेकर कोतवाली में प्रवेश करती है। पीड़ित वृद्धा को देख कोतवाली प्रभारी ने उन्हें अपने पास बुला लिया और समस्या जानने की कोशिश की। इंस्पेक्टर को जैसे ही ज्ञात हुआ कि वृद्धा बिना खाए-पिए फरियाद लेकर आई हैं। तो कोतवाली प्रभारी ने तुरंत वृद्धा के लिए भोजन मंगाया और प्रेम भाव से भोजन कराया।
भोजनोपरांत वृद्धा की समस्या की जानकारी लेते हुए संबंधित को निराकरण हेतु आदेशित किया और महिला को फल आदि देकर सिपाही के साथ घर तक भेजा।
कोतवाली प्रभारी ने वृद्ध महिला को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या पर थाने आने की जरूरत नहीं है। बस किसी से खबर भेजवा दीजियेगा मैं या मेरे लोग आप की मदत के लिए पहुंच जाएंगे।
इंस्पेक्टर के इंसानियत की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोग कार्य की प्रशंसा कर रहे है।
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…
तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…