माँ की डॉट पर दरोगा की बेटी ने लगाई फांसी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जानकीपुरम के आकांक्षा परिसर में रह रही आईटीबीपी में दरोगा की बेटी संस्कृति सिंह (16) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त ली। सुबह देर से सोकर उठने और पढ़ाई के लिए मां की डांट पड़ने से नाराज होकर बेटी ने यह कदम उठाया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, आईटीबीपी में दरोगा के पद पर कार्यरत रामआशीष सिंह आकांक्षा परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे , घर पर पत्नी और बच्चे थे बेटी संस्कृति जो की 12 वीं कक्षा की छात्रा थी, सुबह देर से सोकर उठी तब मां ने फटकार लगाते हुए कहा कि कुछ समय बाद बोर्ड परीक्षा है, इतनी देर में सोकर उठ रही हो। इसके बाद संस्कृति ने वापस अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, काफी देर बाद भी बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया, आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर भीतर गई तो देखा कि बेटी पंखे के कुंडी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर उत्तम अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत दिया। संस्कृति अपने भाई- बहन में सबसे बड़ी थी।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

11 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

11 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

12 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

12 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

12 hours ago