जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा गुरुवार को, जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में ग्राम पंचायत पिपरासी, पिपरा सुजान व खनवार बकलोलही तथा बरवां कला में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाइप लाइन से संबंधित सभी जानकारियां संबंधित कंपनी एनसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय द्वारा दिया गया ।
जिलाधिकारी ने इस क्रम में पाइप लाइन का ग्रामीण क्षेत्रों में मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया तथा ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति व लीकेज की समस्या के संदर्भ में भी जाना। जिलाधिकारी ने पेय जल प्रोजेक्ट, में लगी कंपनी एन सी सी के उपस्थित प्रतिनिधि को उक्त समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने आबादी के सापेक्ष पेयजल की आपूर्ति के बारे में पूछताछ की तथा कार्य की धीमी प्रगति व जगह-जगह लीकेज की समस्या व ग्राम प्रधानों से मिली अन्य शिकायतों के आधार पर नाराजगी जाहिर करते हुए, कार्य को त्वरित गति से पूर्ण कराए जाने व गुणवत्ता युक्त कार्य किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खनवार कला में पाइप लाइन की गहराई की भी माप करवाई तथा इस संदर्भ में मानक का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर साइट पर साइट स्थल का नाम, इंजीनियर का नाम व मोबाइल नंबर अवश्य अंकित हो। पाइप लाइन के संदर्भ में जगह जगह पाइप बिछाने के बाद खाली पड़े गड्ढे को जल्द से जल्द भर दिए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जल निगम अनुराग गौतम व जल निगम के अन्य अधिकारी गण तथा कंपनी एन सी सी के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

22 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

2 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

3 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

5 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

5 hours ago