डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष फोकस
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत शिवालय, पोखरा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना था।
दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले पोखरे की सफाई व्यवस्था,जल स्तर और सुरक्षा बैरिकेडिंग की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की पूरी सुविधा सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही,भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल व प्रशासनिक अमले की टीम लगातार गश्त और निगरानी में रहेगी।
उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी ताकि श्रद्धालुओं व राहगीरों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए पहले से मार्गों की योजना बनाकर लागू किया जाएगा।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिले की जनता से अपील की है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विसर्जन कार्यक्रम पर्यावरण के अनुकूल तरीके से संपन्न किए जाएं, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छता व प्रकृति की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…