संवेदनहीनता: तड़पते मरीजों को छोड़ कर भाग गए स्वास्थ कर्मी

हद हो गई स्वास्थ विभाग की बेशर्मी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के मंडलीय चिकित्सालय की व्यवस्था प्रति दिन दुर्व्यवस्था में बदलती जारही है। और इन्हीं दुर्व्यवस्थाओं के आगोश में हर रोज मरीज का इलाज चल रहा है। शनिवार को हद तो उस समय हो गई जिस समय डायलिसिस के लिए बेड पर लेटे मरीज अपनी डायलिसिस करवा रहे थे, तब उस समय अचानक डायलिसिस की बिजली कट गई और बेड पर पड़े मरीज तड़पने लगे। आपातकालीन सेवा के लिए कर्मचारी जनरेटर चलाने गया तो पता चला कि जनरेटर खराब है । इसके बाद मरीजों के बीच में अफरा-तफरी मच गई। और उस समय ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी भाग गए। ज्ञातव्य है कि मंडलीय चिकित्सालय में हेरिटेज की तरफ से स्थापित डायलिसिस सेंटर में एक शिफ्ट में 13 मरीजों की व प्रतिदिन 3 शिफ्ट में 39 मरीजों का डायलिसिस निःशुल्क होता है। डायलिसिस निःशुल्क होने के कारण अस्पताल में मरीजों की डायलिसिस के लिए लंबी वेटिंग भी लगी रहती है। शाम को दूसरे शिफ्ट की डायलिसिस हो ही रही थी कि, अचानक बिजली कट गई। जिससे डायलिसिस सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।और बेड पर मरीज तड़पने लगे तथा चीख पुकार के साथ-साथ रोना पीटना भी शुरू हो गया। कई दिनों से खराब पड़ा जनरेटर भी स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में नहीं लिया। जिससे मरीज के साथ आए परिजन भी स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान उठाने लगे। वहीं ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मी भी लोगों के आक्रोश को देखकर वहां से धीरे-धीरे खिसकने लगे। इस तरह की घटना से मरीजों की जान पर बन आई। डायलिसिस मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि जनरेटर खराब होने के कारण डायलिसिस बंद कर दी गई है। जिसका मरम्मत कार्य होने के बाद ही अब सोमवार से डायलिसिस की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago