पुरानी दीवार गिरने से दबा मासूम, मौत

  • अपने नाना-नानी के पास रहता था तीन वर्षीय ऋषभ

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21 अगस्त…

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली टोला में रविवार को एक पुरानी दीवार गिर गई। घटना में एक तीन वर्षीय मासूम दब गया। लोग जबतक मलबा हटाते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त टोला निवासी सतन वर्मा की पुत्री अमृता वर्मा की शादी तरयासुजान क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी संतोष वर्मा के साथ हुआ है। अमृता की दो संतानों में एक पुत्र व एक पुत्री थे। पुत्र ऋषभ बड़ा था व अपने नाना नानी के साथ ननिहाल में रहता था। सतन वर्मा के घर के सामने ‌कटरैन रखा गया था जिसकी दीवारें जर्जर हो गई हैं। रविवार को सुबह आठ बजे ऋषभ कापी पेन लेकर दीवार के पास खेल रहा था कि अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और मासूम उसमें दब गया। शोर पर जुटे लोग जबतक मलबा हटाते ऋषभ की दर्दनाक मौत हो गई थी। हालांकि परिजन तसल्ली के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

32 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

47 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

49 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

1 hour ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago