तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत

देवरिया राष्ट्र की परम्परा। जनपद के गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पननहां गांव के समीप रविवार की शाम रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिलुवा निवासी शिवम (5) पुत्र सतीश यादव छठ पर्व पर अपनी मां के साथ गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पननहां में अपने नाना रामउग्रह यादव के घर आया था। रविवार शाम की 5:30 बजे के करीब वह सड़क के किनारे स्थित अपने नाना के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा किया तो कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मासूम के नाना राम उग्रह यादव ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

5 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

6 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

7 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

7 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

7 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

8 hours ago