कर्नलगंज/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटना में मंगलवार की सुबह तीन बच्चों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम चौरी के मजरा सूबेदार पुरवा निवासी रामसागर शुक्ल की थाने मे दी गई तहरीर पर कोतवाली कर्नलगंज की पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोप है कि गोंडा- लखनऊ मार्ग से होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। उसी बीच वाहन चालक लापरवाही पूर्वक काफी तेज गति से वाहन चलाते हुए पहुंचा और सड़क के किनारे जा रहे बच्चों को टक्कर मार दिया। जिससे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…