बसंतकालीन गन्ना बोआई मे अधिक पैदावार के लिए गन्ना किसानों को दी जानकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही के चीनी मिल महाप्रबंधक गन्ना डा. प्रमोद कुमार व सहायक महाप्रबंधक रमाशंकर प्रसाद के निर्देशन पर चीनी मिल परिक्षेत्र मे चीनी मिल अधिकारियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसानों को बसंतकालीन रोपाई मे उन्नत गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
रविवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में प्रगतिशील गन्ना किसान रजनीश राय के दरवाजे पर आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक गन्ना डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान
ऊपरी जमीन पर को. 15023 व को 0118 तथा निचली जमीन पर कोपी 9301 व सीओएलके 14201 की ही बोआई करें। उन्होंने किसानों को व कम लागत मे अधिक उत्पादन हेतु बिजली कनेक्शन करवा कर सिचाई करने का गुरुमंत्र दिया। महाप्रबंधक ने किसानो को बताया कि उन्नतिशील प्रजाति को. 15023 की रोपाई करने वाले किसानों व बीज वितरकों वो अतरिक्त लाभ दिया जाएगा। उन्होंने अपील की कि मिल गेट पर साफ सुथरा ताजा वा अगोला रहित ही गन्ना लाए जिससे किसी समस्या का सामना न करना पड़े और समय से गन्ना मूल्य का भुगतान होता रहे। इस मौके पर चीनी मिल के सहायक प्रबंधक सूर्य प्रताप वर्मा, वकील गोविंद राव, प्रगतिशील कृषक अनिरुद्ध राय, रमाकांत सिंह, नरेंद्र राय, रजनीश राय, डा. रोहित राय, सुधीर राय, गोविंद सिंह, राम जी राय, चंद्रिका राय अनुग्रह राय, ओम प्रकाश सिंह, संजय गुप्ता, मंगरु
आदि कृषक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

59 minutes ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

1 hour ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

1 hour ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

1 hour ago

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बढ़ा विवाद, प्रधान ने थाने में दी तहरीर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…

1 hour ago

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

2 hours ago