उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन गठन पर बनी सहमति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक वीरेन्द्र गुप्ता के आवास पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन कर उसकी सूची जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में व्यापार मंडल के सदस्य अखिलेश वरनवाल एवं किराना व्यवसायी शंभू रौनियार की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में प्रमुख रूप से सुधाकर गुप्ता, संजय पाण्डेय, वीरेन्द्र गुप्ता, रवि रौनियार, राजेश कुमार गुप्ता, दिलीप रौनियार, संदीप मद्धेशिया, संजीव उर्फ पप्पू रौनियार, अशोक कुमार रौनियार, दिनेश रौनियार एवं राजू गुप्ता सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago