कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, टाउन हॉल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी का आयोजन कर मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का काम किया।वास्तव में वह साहस, बलिदान व त्याग की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने पाकिस्तान को जंग के मैदान में धूल चटा कर उसके अहंकार का विनाश किया। देश की अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन देश को विघटित नही होने दिया।वह देश की सबसे सफल प्रधानमंत्री रहीं। अपने नीतियों और सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं किया।आज इनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी , सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नीलेश मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,ऋषिकेश मिश्र, सुहैल अंसारीगोविन्द मिश्र,जयप्रकाश पाल,उत्तेज मिश्र,अब्दुल जब्बार,शहनवाज जफर,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,सुनील द्विवेदी,रामप्रवेश सिंह, शिवशंकर सिंह ,रीता देवी,मधु शर्मा, मानवेन्द्र तिवारी,महेंद्र अम्बेडकर, सुबाष राय, धर्मेन्द्र पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर सिंह,कमलेश मिश्र,रविन्द्र मल्ल, पन्नालाल पाठक,मनोज मणि, सचितानन्द मिश्र,आदि ने सम्बोधित किया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…
हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…
कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…