पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा जवाब

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को उसके काले इतिहास की याद दिलाकर करारा जवाब दिया। भारत के प्रभारी राजदूत एल्डोस मैथ्यू ने पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने की कोशिश पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना का असली चेहरा 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन के दौरान पूरी दुनिया देख चुकी है।भारत ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उस समय महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल किया। अनुमानों के अनुसार 1971 में पाकिस्तानी सैनिकों ने 2 से 4 लाख तक बंगाली महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार किया। हजारों महिलाओं ने आत्महत्या तक कर ली। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने बलात्कार शिविर भी बनाए जहाँ महिलाओं को बंधक बनाकर यातनाएँ दी जाती थीं।भारत ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य आज भी पाकिस्तानी सेना की छवि पर कलंक की तरह मौजूद है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि के बयान के दौरान पाकिस्तानी डिप्लोमैट पूरी तरह खामोश रहे और कोई जवाब नहीं दे पाए।बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी जनरल टिक्का खान, जिन्हें ‘बंगाल का कसाई’ कहा जाता था, और उनके उत्तराधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. नियाज़ी ने इस अमानवीय अभियान का नेतृत्व किया था। ऑपरेशन ‘सर्चलाइट’ के नाम से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जातीय बंगालियों और गैर-मुसलमानों का सफाया करना था।भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दो टूक कहा कि पाकिस्तान की सेना जंग जीतने के लिए नहीं बल्कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने के लिए कुख्यात रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

2 hours ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

2 hours ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

2 hours ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

22 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago