भारतीय क्रिकेट के दिग्गज अश्विन ने IPL से भी लिया संन्यास, अब विदेशी लीग्स में खेलने की तैयारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय क्रिकेट के महान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी अलविदा कह दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले अश्विन ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला भी इसी टीम के साथ खेलकर अपने लंबे सफर का समापन किया।

अश्विन का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माना जा रहा था कि वह आईपीएल में खेलते रहेंगे, लेकिन अचानक टूर्नामेंट से हटने का ऐलान करके उन्होंने सभी को चौंका दिया।

अब क्या करेंगे अश्विन? फैंस के बीच यह सवाल सबसे बड़ा बना हुआ है कि अश्विन अब आगे क्या करने वाले हैं। इस पर खुद उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि वह विदेशी टी20 लीग्स में खेलने के लिए तैयार हैं।
अश्विन ने बताया – “मैंने एक लीग के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है, लेकिन अभी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं कर सकता। हां, मैं ग्लोबल टी20 लीग्स में खेलने को तैयार हूं।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विन का नाम इंग्लैंड की लोकप्रिय लीग ‘द हंड्रेड’ और दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग से जोड़ा जा रहा है।

कोचिंग का भी संकेत अश्विन ने यह भी साफ किया कि क्रिकेट से उनका जुड़ाव यहीं खत्म नहीं होगा। भविष्य में वह कोचिंग की भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह काम वह अपने तरीके और शर्तों पर ही करेंगे।

शानदार करियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट भारत की कई ऐतिहासिक जीतों के नायक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसे फ्रेंचाइजी के अहम खिलाड़ी

अश्विन का क्रिकेट करियर न सिर्फ उपलब्धियों से भरा रहा है बल्कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी और समझदारी से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।अब देखना होगा कि विदेशी लीग्स में उनका अगला कदम क्रिकेट जगत को किस तरह रोमांचित करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

3 hours ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

4 hours ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

4 hours ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

4 hours ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

4 hours ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

7 hours ago