श्रीअन्न के निर्यात में भारत बनेगा नम्बर वन- विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा मनाए जा रहे मिलेट्स उत्सव के अंर्तगत सलेमपुर विधानसभा के लार के पिंडी में श्रीअन्न जनजागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तरप्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकार ने श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए, सरकार ने इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया है,इसके लिये बजट में विशेष प्रावधान किया है, इसी तहत सरकार किसानों को निःशुल्क मड़ुआ का बीज उपलब्ध करा रही है, मड़ुआ का पैदावार करने से किसानों की आय दुगुनी होगी और श्रीअन्न के निर्यात में भारत नम्बर वन बनेगा।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा किसान मोर्चा शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर गांव-गांव जाकर मोटे अनाज के लिये जनजागरूकता अभियान चला रहा है, इसी क्रम में मिलेट्स उत्सव के अंर्तगत सभी विधानसभाओं में मोटे अनाज पर संगोष्ठी, किसान सम्मान, श्रीअन्न सहभोज और निःशुल्क बीज वितरण का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम मे प्रगतिशील कृषक जितेंद्र सिंह और शिवशंकर पाण्डेय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ ओंकार नाथ दुबे ने किसानों को मोटे अनाज के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
कार्यक्रम में 60 किसानों को श्रीअन्न मड़ुआ का निःशुल्क बीज वितरित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को मुख्य रूप से बृजेश धर दुबे , त्रिपुनायक विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, अमरनाथ सिंह, सत्यप्रकाश सिंह ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवराज मणि, अमूल सिंह, अवधेश यादव , भरत दुबे, दरोगा पासवान, विभूति प्रसाद, संदीप पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, बासुदेव शाही, त्रिपुरेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

3 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

3 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

3 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago