भारत-पाकिस्तान भिड़ंत: एशिया कप 2025 का महामुकाबला आज दुबई में

दुबई (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | खेल डेस्क)एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले का रोमांच आज यानी रविवार, 14 सितम्बर को देखने को मिलेगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा जंग है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20 फॉर्मेट)

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने जीते: 9 मुकाबले, पाकिस्तान ने जीते: 3 मुकाबले, बेनतीजा: 1 मैच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2022 में एशिया कप में जीत दर्ज की थी, जब उसने भारत को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद हुए दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (वनडे फॉर्मेट – एशिया कप)

खेले गए मुकाबले: 15, भारत की जीत: 8, पाकिस्तान की जीत: 5, बेनतीजा: 2 मैच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी जीत साल 2014 में मिली थी।

टीम इंडिया की ताकत

वर्तमान में भारत की टीम पाकिस्तान पर काफी भारी नजर आ रही है। भारत दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम है। बल्लेबाजी में टीम के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में हैं।

नजरें रहेंगी इन खिलाड़ियों पर

भारत: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शाहीन अफरीदी

आज का मुकाबला सिर्फ अंक तालिका का नहीं, बल्कि एशियाई क्रिकेट के गौरव और वर्चस्व की जंग है। दुनिया भर की निगाहें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर टिकी रहेंगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

राशिफ़ल में जानिए आज आपका दिन बनाएगा या बिगाड़ेगा ?

🟠 मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार, 16 फरवरी…

1 minute ago

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

10 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

10 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

10 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

10 hours ago