भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 14 सितंबर को: एशिया कप 2025 के कार्यक्रम की घोषणा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क) एशिया कप 2025 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर शनिवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा की। इस बार यह प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली जाएगी और इसका आयोजन 9 से 28 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।

सबसे बड़ा रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट जगत की दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें एक ही ग्रुप में रखी गई हैं, जिससे ग्रुप स्टेज में ही हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

टूर्नामेंट का प्रारूप और भागीदार टीमें:

एशिया कप 2025 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे।भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान को रखा गया है।ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 और फाइनल मुकाबले होंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें: 9 से 28 सितंबर 2025 प्रारूप: टी20 भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला: 14 सितंबर

क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा से ही क्रिकेट की दुनिया में विशेष महत्व रखता है। ऐसे में 14 सितंबर की तारीख को लेकर प्रशंसकों में पहले से ही भारी उत्सुकता देखी जा रही है। एशिया कप के जरिए दोनों टीमें आगामी टी20 विश्व कप की तैयारियों को भी मजबूती देंगी।

एसीसी की ओर से जल्द ही मैचों के स्थलों और समय की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

11 minutes ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

32 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

38 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

3 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

3 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

3 hours ago