भारत जोड़ो यात्रा! सोनिया गांधी के इसमें शामिल होने से क्यों बढ़ गई इसकी महत्ता?

नयी दिल्ली ।कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि देश में नफरत का माहौल है और यही कारण है कि पार्टी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ इसमें सहभागी बन रहे हैं। आज भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी सहभागी बनीं। इस वक्त कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में है। 2 दिन के विश्राम के बाद आज एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। आज भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। भारत जो़ड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी पहले ही कर्नाटक पहुंच चुकी थीं। कर्नाटक के मांड्या में यात्रा शुरू होने के साथ ही 15 मिनट तक सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ चलीं। बाद में राहुल गांधी ने उन्हें वापस भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद वे दोबारा यात्रा में शामिल हुईं।

कांग्रेस के बाद जरूर यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध भी है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि जब भी गांधी परिवार पर संकट आया दक्षिण भारत ने उसे मुश्किलों से उभारा है। खुद सोनिया गांधी कर्नाटक के बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें यहां 1999 में जीत मिली थी। आपको बता दें कि 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की ओर से शुरू की गई थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है। जोकि डेढ़ सौ दिनों तक चलेगी। भारत जोड़ो यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। हर रोज लगभग 120 यात्री इसमें शामिल हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में 20 से 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा रोज की जाती है। जो लोग इसमें शामिल हो रहे हैं उनकी औसत उम्र 38 साल है। भारत जोड़ो यात्रा के स्थाई सदस्य 120 है जिनमें 32 महिलाएं शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा के स्थाई सदस्यों की सूची में राहुल गांधी का भी नाम है। 

कांग्रेस इसे जन आंदोलन का नाम दे रही है। दावा है कि महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और देश में कट्टरता को खत्म करने के लिए कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही है। हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात का दावा करते हैं कि कहीं ना कहीं कांग्रेस को इस भारत जोड़ो यात्रा से चुनावी फायदे की उम्मीद है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी और अन्य यात्री कुल 60 कंटेनर में रात्रि विश्राम कर रहे हैं तथा प्रतिदिन इन कंटेनर को ट्रक के जरिये दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। इन कंटेनर में दो, चार, छह और 12 बिस्तर तक लगाए गए हैं तथा ‘मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा उसे एक नए अवतार में लाएगी तथा वह पहले से अधिक आक्रामक एवं सक्रिय होगी जिसे मित्र दल और विरोधी दल दोनों हल्के में नहीं ले पाएंगे। 

Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

8 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

8 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

9 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

9 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

9 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

9 hours ago