आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट: पीएम मोदी बोले—इस मुद्दे पर हमारी सोच साफ और स्पष्ट

अम्मान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन दौरे के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत और जॉर्डन की एकजुटता को मजबूती से सामने रखा। जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के खिलाफ दोनों देशों की सोच एक जैसी, साफ और स्पष्ट है। 75 साल पुराने भारत-जॉर्डन राजनयिक संबंधों के बीच यह यात्रा द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता, कई मुद्दों पर सहमति

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे, जहां हुसैनिया पैलेस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहले दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने बातचीत हुई, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक आयोजित की गई। वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई और आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

आतंकवाद पर साझा लड़ाई का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्डन ने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ वैश्विक मंच पर मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई। राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने भी भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करते हुए हर प्रकार के आतंक की निंदा की। पीएम मोदी ने गाजा मुद्दे पर जॉर्डन की सक्रिय और सकारात्मक भूमिका की सराहना की।

ये भी पढ़ें – दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

व्यापार, रक्षा और निवेश पर जोर

भारत और जॉर्डन ने व्यापार-निवेश, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, कृषि-उर्वरक, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी और गहरी करने का निर्णय लिया। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचा और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करना दोनों देशों की प्राथमिकता होगी।

एमओयू और 5 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य

दोनों देशों के बीच संस्कृति, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रा-एलोरा ट्विनिंग जैसे कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने बताया कि जॉर्डन भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वर्तमान में 2.8 अरब डॉलर के व्यापार को अगले पांच वर्षों में 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जॉर्डन की डिजिटल भुगतान प्रणाली को भारत की यूपीआई से जोड़ने का सुझाव भी दिया।

ये भी पढ़ें – अंकों की दौड़ से आगे- शिक्षा में संस्कारों की कमी और समाज पर उसका असर

75 साल की दोस्ती, नए अध्याय की शुरुआत

राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा दशकों पुरानी दोस्ती और आपसी सम्मान को दर्शाती है। पीएम मोदी ने राजा को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 37 वर्षों बाद हो रही इस पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा को भारत-जॉर्डन संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

16 minutes ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

22 minutes ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

12 hours ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

13 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

15 hours ago

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार, बरहज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

15 hours ago