एफडीआर टेक्नोलॉजी से बनी सड़क पर अधूरी पुलिया, झाड़ी हादसों को दे रही दावत

सड़क पर उगे झाड़ी से सामने आ रही वाहन से टक्कर होकर दर्जनों लोग हो चुके हैं घायल

डॉ. सतीश पाण्डेय व नीरज कुमार की रिपोर्ट

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोरखपुर– सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाला लिंक रोड-रानीपुर समरधीरा, बागापार वाया सिंदुरिया मार्ग-ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आरईएस विभाग द्वारा एफडीआर टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया। सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षों बाद राहत तो मिली, लेकिन दर्जनों स्थानों पर पुलियों का चौड़ीकरण न होने और सड़कों पर उगे झाड़ी से यह सड़क हादसों का अड्डा बन चुकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले गड्ढों की वजह से आवागमन लगभग ठप हो गया था। निर्माण के बाद लोगों में उम्मीद जगी, पर पुलिया चौड़ीकरण व नालियों का काम अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजा यह कि बसन्तपुर राजा, दरहटा नहर, कशमरिया बाल्मीकि चौराहा, पेट्रोल पंप के पास, सड़कहिया,जनता जूनियर हाई स्कूल बागापार, बेलवा काजी, बरगदवां राजा और सलामतगढ़ समेत कई जगहों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्यारह किलोमीटर लंबे इस मार्ग की अनुमानित लागत लगभग 12.69 करोड़ रुपये है, जिसमें पांच वर्षों के रखरखाव के लिए अलग से 1.01 करोड़ रुपये निर्धारित हैं। ठेका मेसर्स पालीवाल ब्रदर्स, गगहा, गोरखपुर के नाम से पैकेज संख्या यूपी- 4795 के तहत जारी हुआ था। रख-रखाव में पुलिया की मरम्मत, पटरी दुरुस्ती, झाड़ियां काटना, गड्ढे भरना और रंगाई–पुताई शामिल थे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि एक भी कार्य समय से नहीं हुआ।चौड़ीकरण के अभाव में कशमरिहा और नदुआ पुलियों पर दर्जनों पिकअप, कार और मोटरसाईकिल सवार घायल हो चुके हैं। पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर तो कई वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। यही नहीं इस सड़क पर उगे झाड़ी से सामने आ रही वाहन से टक्कर होकर दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं फिर भी जिला प्रशासन इसपर ध्यान नहीं दे रहा है । वही स्थानीय ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों में आक्रोशव्याप्त है।
समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र, किसान नेता प्रमोद चौधरी,, किसान नेता चौधरी श्रीकान्त, भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ल, मनोज पाठक, दीपक चौहान, सोनू उपाध्याय, जनार्दन, बिदुर विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने जिलाधिकारी से ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

7 minutes ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

17 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

1 hour ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

1 hour ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago