शर्मशार हुआ लोकतंत्र
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भीड़ नारी की उपहास उडाते हुए शहर का भ्रमण कराती हो और प्रतिवाद का एक स्वर भी न फुटा हो, उसे न तो सभ्य समाज और न ही मजबूत लोकतंत्र कहा जा सकता है । जो मणिपुर 70 से भी अधिक दिनों से जातिय हिंसा में जल रहा हो ,जहाँ 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हों ,419 लोग घायल हो चुके हो ,120 से ज्यादा गांव तबाह और 3500 घर बर्बाद हो गये हों,220 चर्च तथा 15 मंदिरे नष्ट हो गये हों और जहाँ मानवता चित्कार मार रही हो, फिर भी वहां का मुख्यमंत्री निश्चिंत हो कर सत्ता का सुख भोग रहा हो और देश के प्रधानमंत्री को मात्र गुस्सा आता हो । उस देश की हिफाजत प्रकृति भरोसे ही हो सकती है । 56 इंच के सीने वाले, रूस और युक्रेन का युद्ध समाप्त कराने की क्षमता रखने और विश्व में अपनी डंका बजाने वाले प्रधान मंत्री को तुरंत मणिपुर का दौरा कर स्थिति को नियंत्रित करनी चाहिए, उक्त बातें खेत मजदूर यूनियन के उत्तर प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने कही।
मै मणिपुर की स्थिति के लिए मणिपुर सरकार तथा केंद्रीय गृहमंत्री को जिम्मेदार मानते हुए, राष्ट्रपति महोदया से जिम्मेदार लोगों को पदमुक्त करने की मांग करता हूँ ।सर्वोच्च न्यायालय से स्वयं संज्ञान लेते हुए मै खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह मांग करता हूँ कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कीया जाय।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…