वसुधा निधि के तत्वावधान में तीन दिवसीय विज्ञान मेला का शुभारंभ

विज्ञान के बल पर भारत बनेगा विश्व गुरु :विमल

महाराजगंज l(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार और वसुधा निधि संस्थान गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में परतावल विकासखंड के भैंसी स्थित नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला विज्ञान क्लब के निवर्तमान समन्वयक कुमार पांडेय ने कहा कि विज्ञान के बल पर भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने के करीब है वह दिन दूर नहीं है जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा l उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम ब्रिटेन के गुलाम थे और आज का यह समय है कि हम उसी देश के मिसाइल को प्रक्षेपित कर रहे हैं भारत के पुराने और अतीत गौरवशाली परम्परा को पुनः और अधिक अपग्रेड किए जाने के सार्थक प्रयास का ही फल हैl
इस अवसर पर सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए है अवसर अति महत्वपूर्ण है विज्ञान क्लब विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं आयोजित कर बच्चों के ज्ञान के वृद्धि कर रहा है तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
वसुधा निधि संस्थान के निदेशक नागेंद्र मणि पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार विशेष प्रयास करके देश के कोने -कोने में विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए प्रयत्नशील है जो काफी उपयोगी सिद्ध हो रहा हैl श्री पाठक ने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से भी हमने बहुत सारी खोज करके अनेक जनित बीमारियों पर रोक लगाने के विषय में प्रसिद्धि पा लिया है l
युवा समाज सेवी सुनील मिश्र ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज भारतीय वैज्ञानिकों के बल पर भारत और पूरी दुनिया में एक महत्वपूर्ण वो काम किया है।
नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न प्रकार की चलाई जा रही योजनाओं के विषय में प्रकाश डाला, और कहा कि विद्यार्थी समर्पित भाव से भारत सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करके विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. राजन ने किया तथा कहा कि महाराजगंज की उर्वर मिट्टी बहुत ही अच्छी है यहां के मेधावी विद्यार्थी सभी क्षेत्रों में प्रयास कर रहे हैं और निश्चित रूप से यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा l विज्ञान मेले के उद्घाटन समारोह का संचालन विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता ने किया l विज्ञान क्लब के पूर्व समन्वयक विमल कुमार पांडेय ने बताया कि इस विज्ञान मेला में भाषण प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता सहित विज्ञान मॉडल प्रस्तुतीकरण के कार्यक्रम होंगे और विजई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगाl

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

51 minutes ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

53 minutes ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

55 minutes ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

2 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago