खण्ड विकास कार्यालय पयागपुर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण, विशाल भंडारे का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) खण्ड विकास कार्यालय पयागपुर में श्रद्धा और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब एक नवनिर्मित शिव मंदिर का विधिवत अनावरण खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों तथा श्रद्धालु ग्रामीणों ने भाग लिया।
खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय ने बताया कि कार्यालय परिसर में पहले से एक छोटी शिवलिंग स्थापित थी, लेकिन उसकी समुचित देखरेख नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा, “मैंने महसूस किया कि कार्यालय परिसर में एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां लोग आस्था और शांति का अनुभव कर सकें। इसी विचार से इस मंदिर का निर्माण जनसहयोग से कराया गया है।”

नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव के पूरे परिवार — माता पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का लोकार्पण किया गया। इस दौरान संपूर्ण परिसर में भक्ति संगीत गूंजता रहा और भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायतों के प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान संजय सिंह (रमेश सिंह पंचायत), प्रधान विनय सिंह झाला, हरिश्चंद्र सिंह, बैजनाथ सिंह सहित अन्य कई सम्मानित प्रधानों ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों की सराहना की और इसे क्षेत्र की धार्मिक चेतना के लिए प्रेरक बताया।

पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। भंडारे में उपस्थित लोगों के लिए विशिष्ट रूप से साफ-सुथरे और व्यवस्थित प्रबंध किए गए थे।

अंत में खण्ड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि, “यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनेगा। आने वाले समय में यह स्थल धार्मिक आयोजनों का केंद्र बन सकता है, जहां लोग न केवल पूजा-अर्चना करेंगे, बल्कि समाज सेवा के संकल्प भी लेंगे।”

इस आयोजन ने पयागपुर क्षेत्र में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और धार्मिक-सामाजिक एकता की नई मिसाल पेश की।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

20 minutes ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

7 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

8 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

8 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

8 hours ago