आरसेटी देवरिया में दस दिवसीय अगरबत्ती एवं धूपबत्ती प्रशिक्षण का शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में घरेलु अगरबत्ती एवं धूपबत्ती के प्रशिक्षण का नया बैच प्रारम्भ सोमवार को प्रारम्भ हुआ। जिसमें जिले के प्रत्येक ब्लाकों से 35 प्रशिक्षणार्थी है।
प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
श्री सिंह ने उद्यान विभाग से लिंक्ड योजनाओ जैसे फल-फूल, सब्जी से सम्न्धित जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को बताया कि गुलाब, गेंदा जैसे फूल की खेली से आज के समय लोग लाखो रुपये सालाना अर्जित कर सकते है।
इसके साथ ही हमारे प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी का उद्‌बोधन भी प्रशिशुओं को सुनाया गया, जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न संचालित योजनाओं का भी जिक्र किया गया।।
संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि घरेलु अगरबत्ती पर स्वरोजगार कर अगरबत्ती व धूपबत्ती की माँग की पूर्ति हेतु उत्पादन कर लोग रोजगार के माध्यम से अधिक आय अर्जित कर सकते है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में अगरबत्ती व धूपबत्ती की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। कम से कम लागत में महिलाएं घर से इस रोजगार को सरलता से कर सकती है व आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा एवं रत्नमाला मिश्रा ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे मे सविस्तार से बताया कि यहाँ सभी प्रकार के प्रक्षिक्षण कार्यक्रम पूर्णतया निःशुल्क है और आरसेटी के नियम के बारे में भी सभी को अवगत कराया। 20 मार्च 2024 तक चलेगा। प्रशिक्षण के उपरांत क्षेत्र में जाकर घरेलु अगरबत्ती का स्वरोजगार कर अपना जीवन स्तर में सुधार एवं स्वालम्बी बन सकेंगे।
इस अवसर पर रितेश पांडेय व अन्य संबंधित जन तथा प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

4 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

5 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

5 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

59 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

1 hour ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

1 hour ago