एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नानपारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र पर पौध संरक्षण अनुभाग द्वारा एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ शशिकांत यादव ने किया जिसमें उन्होंने कृषकों को आई.पी.एम. अर्थात एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन अपनाकर विषरहित और निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाने की सलाह दी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दिन प्रतिदिन फसलों में रसायनों के बढ़ते प्रयोग के कारण कीटों तथा अन्य रोग कारकों में प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो रही है तथा मित्र कीटों की की संख्या नगण्य होती जा रही है, साथ ही वातावरण मनुष्य एवं अन्य जीवों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।इसी कारणवश आई.पी.एम. विधि अपनाना अनिवार्य होता चला जा रहा है केन्द्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ हर्षिता ने आई.पी.एम. को फसल सुरक्षा के सभी मिले-जुले उपायों का समावेश बताया जिससे की हानिकारक जीवों की संख्या आर्थिक क्षति स्तर से नीचे बनी रहे। उन्होंने आईपीएम के अंतर्गत व्यवहारिक, यांत्रिक, अनुवांशिक, जैविक तथा रासायनिक नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने फसलों के विभिन्न रोग रोधी किस्मों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक अजीत सिंह, विनोद कुमार, संजय श्रीवास्तव, कैलाश नाथ वर्मा, मयाराम, निरंजन लाल, सजन कुमार, सुभाष चंद्र, उदित नारायण, रंजना देवी, शांति देवी, मीरा चौधरी शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago