कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री के संभावित जनपद आगमन के दृष्टिगत सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व प्रदेश सरकार के उच्चस्थ प्रशासनिक अधिकारीगण का जनपद आगमन हुआ।
विदित हो कि प्रधानमंत्री का संभावित जनपद आगमन 07 जुलाई 2023 को होने वाला है। उनके द्वारा यहां महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ-साथ कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित किया जाएगा। उक्त की तैयारी के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी का जनपद आगमन हुआ व उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी व व्यवस्थाओं के संदर्भ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उच्चस्थ अधिकारीगणो को विस्तार से बताया गया। इस क्रम में पार्किंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था, आवागमन के रास्ते आदि का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर आयुक्त गोरखपुर रवि कुमार एन जी, आई जी जे रविंद्र गौंड, ए डी जी अखिल कुमार, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…