संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से श्रावण मास के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत पौराणिक तामेश्वरनाथ शिवमंदिर सहित संपूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण कर पुलिस/प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं व कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई।
अधिकारीद्वय द्वारा जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी, साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रृधालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता कर मन्दिर मे आने जाने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
तत्पश्चात अधिकारीद्वय द्वारा थाना धनघटा अंतर्गत बिड़हरघाट का निरीक्षण कर की गई तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्व1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्वों ने भारत और विश्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह तथा तहसील मेहदावल के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…