शांति व्यवस्था के दृष्टिगत छह लोगों को किया गया जिलाबदर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट(भू-राजस्व)/मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जनपद में जिलाधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा-3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी, जिसके परिप्रेक्ष्य में अपर जिला मजिस्ट्रेट(भू-राजस्व )/मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया के न्यायालय से छह लोगो माह मई में 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण है, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नही है।
गौरी बाजार थाना अन्तर्गत दीपक यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पननहा, भाटपाररानी थाना अन्तर्गत मल्लू साहनी पुत्र वशिष्ठ साहनी निवासी करमुहा, रुद्रपुर थाना अन्तर्गत कृष्ण मोहन निषाद पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पडरही व सत्यानंद निषाद पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पडरही, मदनपुर थाना अन्तर्गत रेयाज अहमद पुत्र नासिर अहमद निवासी मदनपुर तकिया मोहल्ला तथा रुदल यादव पुत्र लालबाबू यादव निवासी धरमखोर दूबे को आपराधिक कृत्य हेतु जिला बदर किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी, कसया में चोरों का बढ़ता आतंक

कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…

11 minutes ago

15% रिटर्न का जाल: कैसे फैला मैक्सीजोन चिटफंड नेटवर्क

रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…

24 minutes ago

अल्पसंख्यकों की भागीदारी और जमात का उभार: चुनाव 2026 के बड़े संकेत

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…

33 minutes ago

मनरेगा की पहचान बदलने पर कांग्रेस का विरोध तेज

मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…

35 minutes ago

जेसीबी कार्रवाई के बीच थप्पड़ का वीडियो वायरल, जांच शुरू

देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…

1 hour ago

बोर्ड परीक्षा से पहले कुशीनगर में बड़ा शिक्षा संकट, 700 छात्र प्रभावित

डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago