संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि राज्य निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु जनपद में नगरीय निकायों की अदेयता एवं जाति सम्बन्धी प्रमाण-पत्रों का निर्गमन करने वाले कार्यालयों को सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी खोले जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कि प्रत्याशियों को उपर्युक्त प्रमाण-पत्रों को प्राप्त करने एवं नामांकन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त तहसीलदार सहित समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को अदेयता प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र ससमय उपलब्ध कराये जाने हेतु सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुला रखा जाए, जिससे कि किसी भी प्रत्याशी को अदेयता प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न उत्पन्न होl
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…
लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…
सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…