Categories: Uncategorized

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने सीडीओ को सुनाई समस्या निराकरण करने का दिया निर्देश

पकड़ी में मां के नाम सीडीओ ने किया पौधारोपण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड सहजनवा के ग्राम पंचायत पकड़ी में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कुल 32 शिकायतें सीडीओ के समक्ष आईं।
जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल विकासखंड सहजनवा के ग्राम पंचायत पकड़ी में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी की अध्यक्षता में 32 ग्राम वासियों ने अपनी अपनी समस्या को सीडीओ महोदय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास, सुलभ शौचालय, नाली ,वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नया फैमिली आईडी कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की मांग किया ग्राम पंचायत पकड़ी की संतुला ,जयप्रकाश, लक्ष्मी, संगीता, पुष्पा, शांति, जयंती, झींनक,लाल जी, चंदा, सुनीता, अनुष्का ,आराध्य ,दिव्यांश, रविंदर, मुनिता ,नितेश ,रंजीत, प्रभावती ने प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास, सुलभ शौचालय, नाली, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नया फैमिली आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। सभी प्रार्थना पत्रों को मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को देकर कहा कि शुक्रवार के चौपाल में आए हुए प्रार्थना पत्रों का एक हफ्ते के अंदर आवास, शौचालय, नाली, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड , फैमिली आईडी, कार्ड जन्म प्रमाण पत्रों का निस्तारण हो जाना चाहिए । मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने ग्रामीणों से कहा कि आवास शौचालय नाली वृद्धा पेंशन राशन कार्ड फैमिली कार्ड जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे उनके समस्याओं का समाधान एक हफ्ते के अंदर कर दिया जाए।चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को नाली, खड़ंजा, आवास, शौचालय, मनरेगा, पशुपालन के साथ कृषि तकनीकी पर विशेष सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होने कहा कि चौपाल में कुल 32 शिकायतें मिली। प्रधानमंत्री आवास 12 शौचालय 6 नाली 2 वृद्धा पेंशन 2 राशन कार्ड 3 फैमिली आईडी कार्ड 4 जन्म प्रमाण पत्र 3 कुल 32 ग्राम वासियों ने अपना अपना आवेदन लेकर आए थे उनकी समस्याओं का अगले हफ्ते तक निराकरण कर दिया जाएगा। चौपाल से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने ग्राम पंचायत पकड़ी में मां के नाम पौध रोपण कर ग्रामीणों को भी अपने-अपने घर के सामने खाली जमीन में पौध रोपण करने के लिए निवेदन किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी सहजनवा सत्यकांत तोमर एडीओ पंचायत ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

3 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

5 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

12 hours ago