सेमीफाइनल मुकाबलों में कसया ने नौतन हर्दो व खुदरा अहिरौली ने दुदही को हराया

  • चतुर्थ जनवरी कप क्रिकेट प्रतियोगिता
  • शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से दोनों के बीच होगा फाइनल मैच

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06जनवरी…

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा खेली मैदान में जय हिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जनवरी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो अलग अलग सेमीफाइनल मुकाबलों में कसया ने नौतन हर्दो व खुदरा अहिरौली ने दुदही को
हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को दोनों के बीच फाइनल मैच होगा। गुरुवार को खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कसया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुक़सान पर 110 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी नौतन हर्दो की टीम 2 गेंद शेष रहते 56 रनों पर आलआउट हो गई।

इस प्रकार कसया की टीम 54 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन इलेवन खुदरा अहिरौली की टीम ने 8 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुक़सान पर 80 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दुदही की टीम 8 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 69 रन ही बना सकी। इस प्रकार खुदरा अहिरौली ने दुदही को 11 रनों से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता कलामुद्दीन अंसारी व विशिष्ट सपा के जिला सचिव शमसुल होदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अशफाक व रामकयास ने अंपायरिंग, अमित कुमार व सोनू ने स्कोरिंग, डिंपल शुक्ल तथा अरविंद ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व केन यूनियन सेवरही के उपाध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद भारती, मिथिलेश शुक्ल, रंजन शुक्ल, कवींद्र शुक्ल, राजा, जहीर, प्रमोद, समेंद्र, प्रिंस शुक्ल, सज्जाद अंसारी आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

Editor CP pandey

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

46 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

47 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

49 minutes ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

2 hours ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

2 hours ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

2 hours ago